फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encounter between forest smugglers and forest personnel in Gadgadiya range in haldwani

वन तस्करों की गोलियों से थर्राया जंगल: तस्करों ने 22 राउंड फायर किए...तो वनकर्मियों ने बचाव में दागीं दो गोली

Thu, 08 Aug 2024 08:00 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 08 Aug 2024 08:00 AM IST
सार

मंगलवार रात पूर्वी गदगदिया बीट पर 15-20 वन तस्करों ने वन विभाग के गश्ती दल पर 22 राउंड फायर किए। उधर वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने बचाव में दो राउंड फायर किए। 

विज्ञापन
Encounter between forest smugglers and forest personnel in Gadgadiya range in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हल्द्वानी में वन तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। अब वन तस्कर वन कर्मियों में फायर झोंकने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार रात पूर्वी गदगदिया बीट पर 15-20 वन तस्करों ने वन विभाग के गश्ती दल पर 22 राउंड फायर किए। उधर वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने बचाव में दो राउंड फायर किए। तस्करों की ओर से हो रही फायरिंग से बचने के लिए वन कर्मी पैदल ही भाग गए।

विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग गदगदिया रेंज की टीम मंगलवार रात 11:30 बजे पूर्वी गदगदिया बीट पर गश्त कर रही थी। तभी वन तस्कर मोटरसाइकिल में लकड़ी ले जाते दिखे। गश्त की टीम को देखते ही तस्करों ने वन विभाग की गाड़ी की ओर को फायर करना शुरू कर दिया। वन कर्मियों ने उतरकर पेड़ के पीछे छिपकर मोर्चा संभाला।

विज्ञापन

तभी वन कर्मियों ने बचाव के लिए दो फायर तस्करों की ओर झोंके। तस्करों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। वन कर्मियों की तरफ 22 फायर झोंके। भारी फायरिंग के बीच वन कर्मियों की टीम पैदल ही जंगल में भाग खड़ी हुई। उधर तस्कर लकड़ी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: राजीव गांधी छात्रावास में बचे 15 बच्चे, विधायक ने नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया; की घोषणाएं
 

10-12 मोटरसाइकिल में आए थे तस्कर
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार 10 से 12 मोटरसाईकिल में तस्कर आए थे। पांच मोटरसाइकिल में पांच गिल्टे लदे थे। वन कर्मियों को देखकर तस्करों ने फायर झोंकने शुरू कर दिए। सूत्र बताते हैं कि सभी के पास अवैध हथियार थे। ये गैंग बनाकर आए थे।

पांच पेड़ काटकर ले जाने की आशंका
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार ये सभी तस्कर थापक नगला के हैं। इनसे पूर्व भी इस गांव के तस्करों ने ही वन कर्मियों पर हमला किया था। ये लोग तीन दिन से लगातार लकड़ी चोरी कर रहे हैं। तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। वे करीब पांच पेड़ काटकर ले गए हैं। वन विभाग की टीम अभी जंगल में सर्च अभियान चला रही है कि कितने पेड़ काटे हैं।
 

गदगदिया रेंज की टीम गश्त में थी। तस्करों ने उनकी टीम पर करीब 22 फायर किए। सभी वन कर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागकर आए। एक वन दरोगा रात में जंगल में फंस गए। उन्हें ढूंढने के लिए छह रेंज की टीम लगाई गई थी। बुधवार सुबह वह मिल गए।
-प्रदीप कुमार असगोला रेंजर गदगदिया

वन कर्मियों पर वन तस्करों ने मंगलवार रात हमला किया। बारिश के कारण तस्कर को टीम पहचान नहीं पाई। कितने पेड़ जंगल से कटे हैं, सर्च अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों की पहचान की जा रही है।
-यूसी तिवारी डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed