{"_id":"671d313664f9261c29064f51","slug":"employees-federation-appeals-to-students-to-make-peace-nainital-news-c-238-1-shld1023-109296-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कर्मचारी महासंघ ने की छात्रों से शांति बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कर्मचारी महासंघ ने की छात्रों से शांति बनाने की अपील
Sat, 26 Oct 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारी संगठनों ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर किए जा रहे आंदोलन पर अफसोस जाहिर किया। साथ ही उन्होंने छात्रों से शांति बनाने की अपील की है।
उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए राज्य के विवि प्रशासन सितंबर माह से ही अपनी तैयारी कर रहा था। शासन की ओर से जारी अकादमिक कैलेंडर में प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा, दीक्षांत और चुनाव की व्यवस्था दी गई है। कहा कि नौ नवंबर से होने वाली सत्रीय परीक्षाओं के दृष्टिगत उत्तराखंड शासन जल्द निर्णय लें। इस मौके पर महामंत्री प्रशांत मेहता, कुविवि कर्मचारी संगठनों के महासंघ अध्यक्ष आनंद रावत, शाखा अध्यक्ष मोहित सनवाल, गणेश बिष्ट व भगवान ध्यानी आदि मौजूद रहे।