फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Employees and the public in danger

कर्मचारियों और जनता की जान खतरे में

Wed, 05 Aug 2015 01:52 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Wed, 05 Aug 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन

क्षेत्रीय पूर्ति कार्यालय के जर्जर भवन का कौन सा हिस्सा कब धराशायी हो जाए, कुछ नहीं पता। दफ्तर के कमरों की दीवारों पर दरारें पड़ने के साथ ही लिंटर भी जगह - जगह से गिरने को तैयार है।

विज्ञापन


इस कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों और राशनकार्ड के कार्य से आने वाले लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। अगर किसी समय हादसा हुआ तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं लेकिन प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


 पूर्ति विभाग का बरेली रोड पर क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी का कार्यालय किराये के भवन में वर्ष 1978 से चल रहा है। कार्यालय का भवन इतना जर्जर हो चुका है कि इसकी दीवारों में दरारें पड़ने के साथ ही लिंटर का प्लास्टर भी जगह - जगह से उखड़ कर गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर में करीब 65 हजार राशनकार्ड धारक हैं। इसलिए रोजाना इस दफ्तर में बड़ी संख्या में राशनकार्ड की समस्या को लेकर लोगों का आना जाना रहता है।

इसके बावजूद इस दफ्तर का बुरा हाल है। जर्जर भवन में दफ्तर होने के बावजूद कार्यालय में न तो लोगों के बैठने के लिए फर्निचर ही है और कर्मचारियों के बैठने की उचित व्यवस्था।

एआरओ विजय जोशी कहते हैं कि वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है तथा दूसरा भवन तलाशने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed