{"_id":"58cc3b594f1c1b285a32ae71","slug":"employee-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 18 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
पटियाला में भाइयों के साथ मिलकर पीट पीट कर पति की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। समाज कल्याण निदेशालय के कर्मचारी की एसटीएच में बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कर्मचारी को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था। मूल रुप से अल्मोड़ा जिले के जैती का मूल निवासी राजू (50) समाज कल्याण निदेशालय में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग के निदेशक बीएस धानिक ने बताया कि होली के दूसरे दिन कर्मचारी राजू के घर गए तो वह बेहोश पड़ा था। कर्मचारियों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस का कहना है कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। जहरीले पदार्थ में शराब पीना भी हो सकता है।
विज्ञापन
मेडिकल पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक हेम दत्त भारद्वाज ने परिजनों से घटना का कारण पूछा लेकिन वे कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। पुलिस के समक्ष संदिग्ध हाल में मौत के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन