{"_id":"64d3fc72cbb9ca9ae60b8df4","slug":"employee-dies-due-to-electrocution-while-on-duty-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-61-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ड्यूटी के दौरान करंट लगने से कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ड्यूटी के दौरान करंट लगने से कर्मचारी की मौत
Thu, 10 Aug 2023 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। नगर स्थित स्लीपर फैक्टरी में करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने कारखाना में सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर घोर लापरवाही बरतने की बात कही है।
बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम हनुमान मंदिर निवासी भोपाल सिंह कोरंगा (45) बुधवार सुबह पांच बजे स्लीपर फैक्टरी में ड्यूटी पर थे। इस दौरान भोपाल को अचानक करंट लग गया। आनन फानन साथी कर्मचारियों ने उसे हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने भोपाल को मृत घोषित कर दिया। कर्मचारियों ने घटना की सूचना भोपाल के परिजनों को दी। कारखाने के कर्मचारियों ने प्लांट में सुरक्षा मानकों के पालन में अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि फैक्टरी प्रबंधन बगैर मानकों के कार्य करने में असमर्थता जताने पर बाहर का रास्ता दिखाने की धमकी देता है। भोपाल सिंह के परिवार में दो बेटियां हैं। परिजनों व ग्रामीणों ने फैक्टरी प्रबंधन से मृतक आश्रितों को 25 लख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। मामले में फैक्टरी प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन फोन नहीं उठा।
सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने की पुष्टि
नायब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा, हल्का पटवारी लक्ष्मी नारायण यादव तथा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान फैक्टरी में तैनात अधिकारियों को सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर फटकार लगाई। जगह जगह खुले पड़े तार पर फैक्टरी प्रबंधन को लताड़ लगाई। नायब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि जिस स्थान पर श्रमिक को करंट लगा है वहां सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया है। विद्युत कंट्रोल रूम के ठीक नीचे पानी का तालाब बना हुआ था। बिजली का तार भी भीगा था। इसके चलते श्रमिक करंट की चपेट में आ गया। मौके पर फैक्टरी प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था।