फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Emphasis on connecting all judiciaries digitally

Nainital News: सभी न्यायपालिकाओं को डिजिटली जोड़ने पर जोर

Mon, 02 Oct 2023 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Oct 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on connecting all judiciaries digitally
भवाली उजाला में सेमीनार में मौजूद न्यायमूर्ति। संवाद
भवाली (नैनीताल)। जैसे-जैसे समय बदल रहा है, समाज में अपराध के तौर तरीके भी बदल रहे हैं। साइबर अपराध लगातार पैर पसार रहा है। क्रिप्टो करेंसी, ब्लॉक चेन भी इसमें शामिल है। ऐसे मामलों से निपटने के लिए बदलते समय के साथ नए कानूनों का बनना जरूरी है। अपराध से बचने के लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है। अदालतों को भी जागरूक होते हुए इसे समझना होगा। भवाली स्थित उजाला अकादमी में भारतीय न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावशाली बनाने के लिए उत्तर क्षेत्रीय न्यायिक सेमिनार के अंतिम सत्र में न्यायमूर्तियों ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन


उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने धन्यवाद ज्ञापित करके कार्यशाला का समापन किया। कार्यशाला के अंतिम सत्र में शनिवार को क्रिप्टो करेंसी और ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी के विषय में समझाया गया। कार्यशाला में न्यायमूर्तियों ने कहा कि जरूरत एक खुली न्यायिक नीति की संरचना करने की है। जिससे गैर संवेदनशील डाटा नान को परिभाषित किया जा सके।
विज्ञापन




इन न्यायमूर्तियों ने रखी बात



- केरल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एएम मुस्ताक ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था के तहत सभी न्यायपालिकाओं को जोड़ना होगा जिसमें निचली अदालत से उच्चतम न्यायालय तक जुड़े रहेंगे। साथ ही कागज रहित कोर्ट पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं के विकेंद्रीकरण पर और तीन चरणों पर इन व्यवस्थाओं को विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि सोशल मीडिया ने पूरी दुनिया को एक मुट्ठी में ला दिया है। यह सब संभव हुआ है नए विचारों के कारण। इसलिए अब नए आइडिया और विचार ही देश में न्याय की प्रक्रिया को बदल सकते हैं। अब जरूरत स्मार्ट न्याय व्यवस्था की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सूरज गोविंदराज ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ ही ब्लॉक चेन तकनीक को समझाया। उन्होंने कोर्ट के कार्यों में भाषा की जो बाधाएं रहती है उसका समाधान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से किया जा सकता है। साथ ही बताया कि आर्थिक अपराध अब बदल गए हैं। इसमें नई टेक्नोलॉजी ही हथियार बन गई है। इसलिए अदालतों को भी इन अपराधों की चुनौतियों से निपटने के लिए इस तकनीक को समझना होगा। उन्होंने क्रिप्टो, ब्लॉक चेन को समझाते हुए नए कानूनों की जरूरत पर भी जोर दिया।



- न्यायमूर्ति राजा विजय राघवन वी ने कार्यशाला में विवाद समन, विवाद नियंत्रण और विवाद समाधान के माध्यम से विशेष रूप से चरण आईवी में बेहतर न्यायिक न्याय वितरण की दिशा में तकनीकी एकीकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने न्यायिक कार्यवाही में आईसीटी के उपयोग की रूपरेखा का विस्तार से वर्णन किया है। जिसमें केस ई-फाइलिंग का स्वचालन, केस की जांच, विषयवार मैपिंग, न्यायमूर्तियों को मामलों का आवंटन, स्वचालित केस लिस्टिंग, हितधारकों के लिए अलग डैशबोर्ड और हाइब्रिड और फिजिकल कोर्ट शामिल हैं।


ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्रा राव, उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद शर्मा, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, उजाला अकादमी के डायरेक्टर हरीश गोयल, एडिशनल डायरेक्टर मनीष पांडे, मनिंद्र मोहन पांडे, संदीप शर्मा, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।






सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

भवाली उजाला में आयोजित दो दिन सेमीनार में शनिवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कार के खराब होने से अधिकारी परेशान

रविवार की दोपहर 3 बजे सेमीनार खत्म होने के बाद न्यायमूर्तियों का काफिला वापस मेहरागांव के कंट्री इन होटल लौट रहा था। तभी अचानक फरसौली के पास एक सैलानी की कार खराब होने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिससे पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। जाम में न्यायमूर्तियों का काफिला को फंसता देख पुलिस ने वाहन को किनारे कर सड़क पर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed