फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Emphasis given on promoting mountain agriculture

Nainital News: पर्वतीय कृषि को बढ़ावा देने पर दिया जोर

Sat, 02 Mar 2024 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Emphasis given on promoting mountain agriculture
नैनीताल। सतत विकास के लिए कृषि, जैविक और एप्लाइड विज्ञान में वर्तमान दृष्टिकोण पर 9वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कुमाऊं विवि के हरमिटेज स्थित देवदार सभागार में आयोजित किया गया। इसमें विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान वक्ताओं ने हिल एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीकांत ने टिकाऊ कृषि के विभिन्न पहलुओं, स्थिरता और लाभप्रदता पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने उत्तराखंड की जैव विविधता और इससे किसानों को होने वाले लाभ के बारे में बताया। हंगरी के डॉ. गबोर टाकौली ने गुणवत्ता वाले भोजन के बारे में बताया। कुविवि के डीन एग्रीकल्चर व एग्रोफोरेस्ट्री प्रो. जीत राम ने ड्रिप इरिगेशन के माध्यम से हिल एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने पर जोर दिया। तकनीकी सत्र में विभिन्न शोध कार्यों के 22 ओरल तथा 25 पोस्टर प्रेजेंटेशन संपादित किए गए।
विज्ञापन

इससे पूर्व डॉ. छत्रपाल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में डीएसबी परिसर की निदेशक डॉ. नीता बोरा शर्मा, डॉ. संजय कुमार झा आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन करते हुए निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर ललित तिवारी ने कृषि की पुरानी एवं नई नीतियों पर प्रभाव डाला। इस मौके पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, प्रो. चित्रा पांडे, प्रो. पदम बिष्ट, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. एमएस मावड़ी, प्रो. रितेश शाह, प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed