{"_id":"659f019ad93b4bc0d5049789","slug":"eligible-candidates-of-pradhan-mantri-awas-yojana-will-watch-the-republic-day-parade-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-2050-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र देखेंगे गणतंत्र दिवस परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र देखेंगे गणतंत्र दिवस परेड
Thu, 11 Jan 2024 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गणतंत्र दिवस की परेड के लिए कुमाऊं से प्रधानमंत्री आवास योजना के चार पात्रों को दिल्ली बुलाया गया है। इन पात्रों को गणतंत्र दिवस की परेड दिखाने के अलावा दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा।
रामनगर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी उमाकांत पंत ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड दिखाई जाएगी। रामनगर के सेमलखलिया निवासी प्रकाश राम, चंपावत निवासी सीमा देवी, भिकियासैंण निवासी नीमा देवी और खटीमा निवासी मुकेश सिंह परेड देखने के लिए 24 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगे। 25 जनवरी को दिल्ली के ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण करेंगे और रात में ग्राम्य विकास मंत्री के साथ भोजन करेंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड देखेंगे।