फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephants created ruckus on the highway

हाईवे पर हाथियों ने मचाया उत्पात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Elephants created ruckus on the highway
लालकुआं स्थित मुक्तिधाम में जंगली हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त पुजारी के मकान का निरीक्षण करते च? - फोटो : LALKUAN
लालकुआं। बुधवार तड़के हाथियों के झुंड ने लालकुआं-पंतनगर हाईवे पर उत्पात मचाया। मुक्तिधाम के पुजारी का मकान तोड़ दिया। पुजारी ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

बुधवार तड़के करीब चार बजे जंगली हाथियों के झुंड ने टांडा से राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक किमी तक खूब उत्पात मचाया। वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। कई लोग वाहनों को पीछे की ओर ले गए। हाथियों के झुंड ने मुक्तिधाम श्मशान घाट में तोड़फोड़ कर दी। यहां पुजारी किस्मत नाथ का मकान तोड़ दिया। घर पर सो रहे किस्मत नाथ और उनके साथी नवीन आर्य ने भाग कर जान बचाई। हाथियों ने मकान में रखा सामान तहस नहस कर दिया।

सुबह मुक्तिधाम के पुजारी ने मामले की सूचना तहसीलदार लालकुआं, कोतवाली और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह को दी। राजस्व विभाग की टीम, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह और सभासदों ने मुक्तिधाम का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। पुजारी किस्मत नाथ ने कहा कि जब तक उनका मकान नहीं बन जाता उनका मुक्तिधाम में रहना मुश्किल है। इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह और सभासद धन सिंह बिष्ट ने किस्मत नाथ को मकान की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed