फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephants created orgy in Dhapla village

धापला गांव में हाथियों ने मचाया तांडव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Elephants created orgy in Dhapla village
थांवला गांव में हाथियों द्वारा की गई तोड़फोड़ - फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी। सोमवार रात धापला गांव में हाथियों के झुंड ने तांडव मचाया। आबादी में हाथियों का झुंड घुसने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए घरों से निकलकर भागने लगे। हाथियों के झुंड ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। करीब पांच ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर सामान इधर-उधर बिखरा दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों के झुंड को भगाया।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रमोद सिंह, पूर्व प्रधान जीवन लाल, प्रकाश चंद्र, दयाल राम, महेश चंद्र, हिम्मत सिंह के घरों में हाथियों के झुंड ने तोड़फोड़ कर डाली। धापला प्रधान दया नंद आर्या और पूर्व प्रधान जीवन लाल ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी अमित ग्वासाकोटी के निर्देशन में वन कर्मियों ने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया। रेंज अधिकारी ग्वासाकोटी ने बताया जिन ग्रामीणों का नुकसान हुआ है उनको मानकों के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed