{"_id":"89f2d35d7598aa83d9f077b286784316","slug":"elephant-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में फतेहपुर रेंज में हाथी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में फतेहपुर रेंज में हाथी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी (नैनीताल)।
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वयस्क नर हाथी की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार हाथी की मौत करंट लगने से हुई। वन प्रभाग के आला अधिकारी मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। रेंज के वन दरोगा मुरलीधर जोशी, वन रक्षक हेम चंद्र बिष्ट को गश्त के दौरान रेंज के चौसला डी क्लास के जंगल में एक नर हाथी का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
जिसकी सूचना उनके द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि नर हाथी की उम्र करीब 20 वर्ष है।
जिसके सभी अंग सुरक्षित हैं। शव का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक डॉ. लिलेंद्र जोशी, विनय चंद्र जोशी ने किया। इस दौरान एसडीओ जीएस कार्की, रेंजर आरसी जोशी, डब्लूडब्लूएफ के मिराज अनवर, वन कर्मी विनोद जोशी, नवीन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन