{"_id":"5cb78ea2bdec22140c42d511","slug":"elephant-killed-tadhi-roadways-bus-27-passengers-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने तोड़ी रोडवेज बस, 27 यात्रियों की जान आफत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने तोड़ी रोडवेज बस, 27 यात्रियों की जान आफत में
Thu, 18 Apr 2019 02:07 AM IST
naveen chandra joshi
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Published by: naveen chandra joshi
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
बस में चालक साइट की खिड़की का टूटा हुआ शीशा
- फोटो : अमर उजाला
मोहान के पास हाथी ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर दी। इससे बस में बैठी 27 सवारियों की जान आफत में पड़ गई। हाथी ने चालक की तरफ का शीशा तोड़ दिया और चालक को सूंड़ से पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जैसे ही हाथी ने बस से सूंड़ बाहर निकाली चालक ने बस दौड़ा दी, इससे बस में सवार यात्रियों की जान बच गई।
विज्ञापन
दिल्ली से देघाट जाने वाली बस (यूके-07पीए-2920) सोमवार तड़के करीब साढ़ेे तीन बजे रामनगर डिपो से चली। बस सुबह करीब सवा चार बजे मोहान के पास पहुंची तो वहां हाइवे पर हाथी खड़ा था। हाथी को देखकर चालक मेहर सिंह एवं परिचालक दिनेश पुरी ने बस रोक दी। बस में 27 यात्री बैठे थी। हाथी को देखकर सभी चिल्लाने लगे। परिचालक ने किसी यात्रियों को शोर करने से मना किया। इसके बाद हाथी बस के पास पहुंचा और चालक की तरफ की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। शीशा तोड़ते ही चालक सीट छोड़कर बस के अंदर चला गया। हाथी ने बस के अंदर सूंड़ डालकर चालक को पकड़ने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर उसने सूंड़ बस से बाहर निकाली, तभी चालक ने सीट पर बैठकर बस को दौड़ा दिया। हालांकि हाथी ने बस को हिलाने का प्रयास भी किया था।
विज्ञापन
मंगलवार को देघाट से जब चालक रामनगर डिपो पहुंचा तो उसने सारी घटना रोडवेज प्रशासन को दी। एआरएम मोहन राम आर्या एवं स्टेशन प्रभारी नवीन आर्या ने बताया कि हाथी द्वारा रोडवेज बसों में आए दिन तोड़फोड़ की जा रही है। ऐसे में अब वह वन विभाग को क्षतिपूर्ति के लिए पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
हाथी ने रोके वाहनों के पहिये, यात्री परेशान
रामनगर (नैनीताल)। मोहान के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हाथी फिर सड़क पर आ गया। वह सड़क पर काफी देर तक खड़ा रहा। इस कारण सड़क पर जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना देने के काफी देर बार वन कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ कर जाम खुलवाया। जाम की फंसे यात्रियों ने बताया कि हाथी सड़क पर कभी आगे की ओर आता तो कभी पीछे की ओर। उसके सड़क से हटने का काफी देर तक इंतजार किया गया, लेकिन वह सड़क से नहीं हटा। जब वन कर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पटाखे आदि फोड़े, तब जाकर वह जंगल की ओर गया।
ब्रेक फेल होने से दीवार से टकराई बस
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर डिपो में उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया, जब एक बस के ब्रेक फेल हो गए। गनीमत रही कि बस डिपो की दीवार से जाकर टकरा गई। इससे डिपो की दीवार टूट गई और बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। अलबत्ता किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रामनगर डिपो में बुधवार सुबह करीब आठ बजे बस (यूके-07पीए-1444) का चालक बिजेंद्र सिंह खाली बस को वर्कशाप में ले गया था। बस वर्कशॉप में खड़ी थी कि अचानक ब्रेक का प्रेशर खत्म हो गया और बस पीछे की ओर चलने लगी। बस वर्कशॉप की दीवार से टकरा गई, इससे दीवार टूट गई। दीवार के पास न तो कोई सवारी थी और न कोई बस खड़ी थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्टेशन प्रभारी नवीन आर्या ने बताया कि बस के ब्रेक का प्रेशर खत्म होने और लापरवाही बरतने को लेकर चालक को लताड़ लगाई गई है।