{"_id":"5925d46c4f1c1b9430535c53","slug":"elephant-cheated-woman-who-came-to-roam-sitautai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतावनी घूमने आई महिला को हाथी ने रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतावनी घूमने आई महिला को हाथी ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
elephant
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतावनी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला, जबकि उसके देवर ने छिपकर जान बचाई। संयुक्त चिकित्सालय पहुंचीं डीएफओ ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी मंदिर में बुधवार को काशीपुर के आवास विकास कॉलोनी निवासी इंद्रजीत अपनी भाभी अमृता कौर (42) पत्नी गुरुदेव सिंह को बाइक से लेकर सीतावनी मंदिर में आया था। शाम करीब 5:45 बजे भंडारपानी के पास इंद्रजीत ने बाइक रोकी और जंगली जानवरों की फोटो लेने लगा।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों फिर से बाइक पर सवार होकर पर्यटकों की जिप्सी से आगे निकले, जंगल से एक हाथी निकलकर उनके पीछे दौड़ने लगा। सहमे हुए इंद्रजीत ने बाइक रोकी और भाभी को लेकर छिपने के लिए जंगल में चला गया। कुछ देर तक तो दोनों हाथी से बचते रहे, लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों बिछड़ गए।
विज्ञापन
इसके बाद अमृता बचने के लिए पतले पेड़ के पास छिप गई। तभी हाथी उसके सामने आ गया और घबराकर अमृता गिर पड़ीं, जिसके बाद हाथी ने उन्हें रौंद दिया। इंद्रजीत के काफी शोर मचाने के बाद हाथी जंगल में भाग गया।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की गाड़ी से आननफानन में अमृता को संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर डीएफओ नेहा वर्मा और रेंज अधिकारी ललित जोशी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
अमृता को मौत खींच लाई सीतावनी
अमृता कौर को शायद उनकी मौत ही सीतावनी खींच लाई। इंद्रपाल के मुताबिक सुबह से ही भाभी का मन बेचैन था। उसने बताया कि भाभी ने सुबह उससे रामनगर और सीतावनी घूमने चलने को कहा था, लेकिन उसने पहले मना कर दिया था।
इसके बाद भाभी ने उससे चलने के लिए काफी जिद की। इसके बाद दोनों बाइक से रामनगर पहुंच गए। यहां घूमने के बाद इंद्रजीत ने भाभी से वापस घर चलने को कहा, लेकिन अमृता ने फिर सीतावनी की जिद शुरू कर दी।
भाभी की जिद पर इंद्रजीत उन्हें सीतावनी ले गया और लौटते समय यह हादसा हो गया। अमृता अपने पीछे पति गुरुदेव सिंह और दो बेटे प्रिंस और सोनू छोड़ गई हैं।
पर्यटकों के लिए सीतावनी जोन बंद
रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी टूरिज्म जोन में भंडारपानी के पास महिला पर हुए हाथी के हमले के बाद डीएफओ नेहा वर्मा ने पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगामी आदेशों तक सीतावनी पर्यटन जोन को बंद कर दिया है। डीएफओ ने बताया कि मृतक परिवार को मुआवजे के रूप में एक लाख का चेक दे दिया गया है, शेष दो लाख रुपये जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दिए जाएंगे।
डेढ़ दांत के हाथी का है आतंक
रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज में डेढ़ दांत के हाथी का आतंक है। इससे पूर्व बीती चार मई को गश्त से लौटते समय डेढ़ दांत के इस हाथी ने फायर वॉचर पर भी हमला किया था। तब फायर वॉचर ने भाग कर जान बचाई थी, जबकि हाथी ने उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
वहीं, नौ मई को डाक लेकर आ रहे कोटा रेंज के वन आरक्षी विमल चौधरी को भी इस हाथी ने दौड़ाया था। इसके अलावा यह हाथी वन चौकी को भी क्षतिग्रस्त कर चुका है। माना जा रहा है कि इसी हाथी ने ही काशीपुर निवासी अमृता कौर पर भी हमला किया होगा।