फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephant came on the road, made people run

हाथी सड़क पर आया, लोगों को दौड़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Elephant came on the road, made people run
रामनगर (नैनीताल)। सुबह घूमने निकले लोगों के पीछे हाथी दौड़ गया। लोगों ने किसी तरह इधर-उधर भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने हाथी को जंगल में खदेड़ा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब छह बजे आमडंडा से गर्जिया की ओर सड़क पर लोग सैर पर निकले थे। इसी दौरान अचानक एक हाथी सड़क पर आ गया और पहले तो वह सड़क के बीचोबीच चलने लगा। तभी एक कार वहां से गुजरी तो हाथी पहले कार की ओर दौड़ा बाद में वह सैर पर निकले लोगों की तरफ दौड़ गया। हाथी को देख लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने हाथी को किसी तरह जंगल में खदेड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर कोसी के रेंजर ललित जोशी ने बताया कि हाथी सड़क पर गया था, लेकिन कुछ लोग बिना वजह ही दौड़ने लगे थे। इस पर हाथी विचलित हो गया था। रेंजर ने बताया कि मानसून सीजन चल रहा है, ऐसे में नदियों में नहाने, जंगल किनारे पैरापिट पर बैठकर शराब पीने के मामले प्रकाश में आ रहे है। उन्होंने अपील की है कि ऐसे करने वाले सतर्क रहे, क्योंकि सांप, बाघ, हाथी हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed