फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electricity theft worth Rs 21.66 lakh in Banbhoolpura in one year

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में एक साल में 21.66 लाख की बिजली चोरी, यूपीसीएल ने 48 घंटे बाद तैयार की पूरी रिपोर्ट

Wed, 14 Oct 2026 11:01 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 14 Oct 2026 11:01 PM IST
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार करने में ऊर्जा निगम को 48 घंटे से अधिक का समय लग गया। आजाद नगर, स्टेशन रोड, नई बस्ती और गांधीनगर फीडर से एक साल में 4,33,287 यूनिट बिजली चोरी का आंकड़ा सामने आया है।

विज्ञापन
Electricity theft worth Rs 21.66 lakh in Banbhoolpura in one year
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार करने में ऊर्जा निगम को 48 घंटे से अधिक का समय लग गया। आजाद नगर, स्टेशन रोड, नई बस्ती और गांधीनगर फीडर से एक साल में 433287 यूनिट बिजली चोरी का आंकड़ा सामने आया है। इसका बिल 21.66 लाख रुपये है। नियमों के तहत 120 लोगों पर 55 लाख रुपये का जुर्माना डाला गया है।

विज्ञापन

यूपीसीएल के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्युत विजिलेंस ने पुलिस फोर्स के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार की सुबह छापा मारा था। इस दौरान लोग घरों में कटिया डालने के साथ ही मीटर से पहले बाईपास कर बिजली चोरी करते मिले थे। अभियान के बाद से यूपीसीएल की टीमें बिजली चोरों की फर्द तैयार करने में लगी रही, मंगलवार तक 78 लोगों के कागजात तैयार कर 39.66 लाख का जुर्माना तय किया गया था, शेष के लिए कागजी कार्रवाई बुधवार को भी चली। शेष 42 पर करीब 15 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

 

बिजली चोरी के मामले में बनभूलपुरा कोतवाली को तहरीर सौंप दी गई है, इसमें लिप्त लोगों से जुर्माना राशि जमा कराई जाएगी, इसके बाद नियमानुसार बिजली कनेक्शन जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed