फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electricity made us cry, there was no water

बिजली ने रुलाया, उधर, पानी नहीं आया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity made us cry, there was no water
हल्द्वानी। शनिवार को लोग बिजली और पानी संकट से परेशान रहे। बिजली विभाग की अघोषित बिजली कटौती का दंश पचास हजार से अधिक उपभोक्ताओं को झेलना पड़ा।
विज्ञापन

टीपीनगर सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में शुक्रवार रात और शनिवार तड़के बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को खासी परेशानी हुई। बताया गया है कि लाइन में कोई फाल्ट आने की वजह से बिजली गुल हुई। बिजली कर्मचारी फाल्ट तो ढूंढ नहीं पाए अलबत्ता रात में बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। सबस्टेशन के उपखंड अधिकारी एचडी पुनेठा ने बताया कि तकनकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह पांच बजे सप्लाई सामान्य कर दी गई।
उधर, पंचायतघर, जीतपुर नेगी, बेड़ापोखरा समेत तमाम इलाकों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। टीपीनगर सबस्टेशन के उपखंड अधिकारी एचडी पुनेठा का कहना है कि कमलुवागांजा बिजली घर में मरम्मत का काम होने के चलते शटडाउन लिया गया था। इसकी पूर्व सूचना भी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन

तीन नलकूप खराब
हल्द्वानी। 13 बीघा, जज फार्म, चौसला के नलकूप खराब होने से तमाम इलाकों में पेयजल नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। गौला आच्छादित इलाकों में पेयजल की आपूर्ति ठप होने सेभी लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। जलसंस्थान के टैंकरों से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। लोग निजी टैंकरों से पेयजल खरीदने को विवश हैं। नलकूप खराब हौने और गौला की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलनेसे क्षेत्रवासी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौला की गौला से आच्छादित इलाकों बिठौरिया, बमौरी, दमुवाढूंगा, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, कठघरिया, रामड़ी आन सिंह, कमलुवागांजा, पनियाली, फतेहपुर, गुजरौड़ा, लामाचौड़ समेत तमाम इलाकों में उपभोक्ताओं के घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जलसंस्थान के टैंकर प्रभारी अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि तमाम इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed