{"_id":"66f21630d75438b4930eb571","slug":"electricity-cut-off-in-entire-city-people-worried-haldwani-news-c-337-1-shld1034-114729-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पूरे शहर की बिजली गुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पूरे शहर की बिजली गुल, लोग परेशान
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण इलाकों में सोमवार दिन के समय कंप्लेन रोस्टिंग ने लोगों को रुलाया, वहीं शाम सवा सात बजे से इमरजेंसी रोस्टिंग के चलते पूरे हल्द्वानी में ब्लैकआउट रहा। रात करीब आठ बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विद्युत संबंधी शिकायतों के निवारण के चलते उर्जा निगम शटडाउन ले रहा है। इस कारण दिन में आठ से 10 बार बिजली आ-जा रही है। कंप्लेन रोस्टिंग के कारण हर दिन तीन से चार घंटे बिजली गुल हो रही है। भीषण गर्मी के साथ बार-बार बिजली गुल होने से नलकूपों का संचालन भी प्रभावित रहा।
चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी ललित पंत ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देवलचौड़ निवासी हरेंद्र सिंह का कहना है कि अप्रैल से लगातार बिजली संकट बना हुआ है। साथ ही कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ईई ग्रामीण बेगराज सिंह ने बताया कि बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए रोस्टिंग हो रही है। सोमवार शाम को इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
पेड़ काटने के चलते पांच घंटे बिजली रही गुल
ब्लॉक रोड पर चौड़ीकरण कार्य के चलते पेड़ों का कटान हो रहा है। इस कारण सोमवार सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक कमलुवागांजा और कठघरिया फीडर पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इस दौरान ब्लॉक रोड के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दिन में पांच घंटे बिजली गुल होने से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे।