{"_id":"671d367d35c6a1c7cd007009","slug":"electricity-connection-of-rice-miller-who-defaulted-rs-350-lakh-cut-off-haldwani-news-c-337-1-shld1034-115780-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 3.50 लाख के बकायेदार राइस मिलर का बिजली कनेक्शन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 3.50 लाख के बकायेदार राइस मिलर का बिजली कनेक्शन काटा
Sun, 27 Oct 2024 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिजली विभाग का बकायेदारों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में ग्रामीण डिवीजन की टीम ने राइस मिलर समेत छह उपभोक्ताओं के बिजली संयोजन काटे हैं। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिवीजन के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि लालकुआं व टीपीनगर बिजलीघर से जुड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। लालकुआं में 3.50 लाख बिल बकाया होने पर राइस मिलर का कनेक्शन काटा गया है। अन्य पांच उपभोक्ता भी 50 हजार से अधिक के बकायेदार थे। अन्य बकायेदारों ने सोमवार तक का समय मांगा है। बिल अदा न करने पर उनके भी संयोजन काटे जाएंगे।
विज्ञापन