{"_id":"66ba8c3de0d73fbf7a027944","slug":"electrical-equipment-damaged-due-to-high-voltage-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-104568-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाई वोल्टेज के चलते खराब हुए बिजली के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाई वोल्टेज के चलते खराब हुए बिजली के उपकरण
Tue, 13 Aug 2024 03:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। क्षेत्र के नगारीगांव में सोमवार सुबह अचानक हाई वोल्टेज आने से कई घरों के बिजली उपकरण खराब हो गए। उपकरण खराब होने से लोगों को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी हिमांशु भट्ट ने बताया कि उनके घर के बल्ब और अमित रावत के घर का एलईडी टीवी खराब हो गया।
साथ ही कई घरों के फ्रिज, टीबी, वाईफाई और बल्ब खराब हुए हैं। ऊर्जा निगम के जेई नवीन चंद्र आर्य ने बताया कि नगारीगांव मार्ग पर एक वाहन के बिजली के पोल से टकराने से तारों में क्षति पहुंचने से हाई वोल्टेज करंट लाइनों में दौड़ा होगा जिससे उपभोक्ताओं के उपकरणों को नुकसान पहुंचा होगा। उन्होंने कहा कि लाइनों को सही कर दिया गया है। दो दिनों में पोल को बदल दिया जाएगा। संवाद