फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electric Train From Lalkua

सीआरएस स्पेशल इलेक्ट्रिक ट्रेन ने 55 मिनट में 66 किमी तय कर कहा ओके, अब लालकुआं रामपुर इलेक्ट्रिक ट्रैन का रास्ता साफ।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electric Train From Lalkua
लालकुआं। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोतर परिमंडल) मोहम्मद लतीफ खान ने मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के साथ नव विद्युतीकृत रामपुर-लालकुआं रेलखंड का ट्रेन से विशेष निरीक्षण किया। खान ने लालकुआं से रामपुर तक गति परीक्षण भी किया।
विज्ञापन

निरीक्षण स्पेशल लालकुआं से लगभग 66 किमी की दूरी 55 मिनट में तयकर रामपुर पहुंची। इस दौरान निरीक्षण गाड़ी को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ाया गया। विद्युतीकरण का कार्य सितंबर में शुरू किया गया था। इसकी अनुमानित लागत करीब 75 करोड़ रुपये है। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने रामपुर-लालकुआं रेलखंड के बीच पड़ने वाले चमरऊआ और बिलासपुर रोड रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध स्टेशन मास्टर पैनल, पैदल उपरिगामी पुल, कर्व, समपारोें, पुलों, सब स्टेशन पॉवरों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एके शुक्ला, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर पंकज जायसवाल, महाप्रबंधक (इरकान) संजीव कुमार, कार्यकारी निदेशक (इरकान) सुभाष चंद्र, सलाहकार (इरकान) डीजी प्रसाद सहित इरकान और मंडल के अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed