फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election Commission said code of conduct will be strictly followed

Uttarakhand News: चुनाव आयोग ने कहा- आचार संहिता का सख्ती से होगा पालन, याचिका निस्तारित

Thu, 03 Jul 2025 11:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 03 Jul 2025 11:58 AM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने आचार संहिता का उल्लंघन होने के की शिकायत संबंधी प्रत्यावेदन पर कार्यवाही नहीं किए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद चुनाव आयोग के कथनों के आधार पर याचिका को निस्तारित कर दिया है।

विज्ञापन
Election Commission said code of conduct will be strictly followed
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने आचार संहिता का उल्लंघन होने के की शिकायत संबंधी प्रत्यावेदन पर कार्यवाही नहीं किए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद चुनाव आयोग के कथनों के आधार पर याचिका को निस्तारित कर दिया है जिसमें चुनाव आयोग ने कहा कि आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार ऊधमसिंह नगर निवासी सुरेश कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सक्षम अधिकारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दौरान आदर्श आचार संहिता में उल्लिखित दिशा निर्देशों को ब्लॉक सितारगंज, जिला ऊधमसिंह नगर के साथ-साथ अन्य राज्य के जिलों में भी लागू किया जाए। याचिकाकर्ता ने कुछ व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत की है कि वे आचार संहिता का उल्लंघन कर सकते हैं इस संबंध में याचिकाकर्ता की ओर से राज्य चुनाव आयोग को प्रत्यावेदन भी दिया था।

विज्ञापन


याचिका में कहा कि उत्तराखंड राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहे हैं। याचिकाकर्ता को आशंका है कि आचार संहिता का उल्लंघन होगा। कुछ व्यक्तियों का हवाला देते हुए कहा गया कि वे सरकारी अधिकारियों की मदद से आचार संहिता का उल्लंघन कर सकते हैं। इस संबंध में चुनाव आयोग को 23 जून 2025 को प्रत्यावेदन दिया गया था लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि पूरे राज्य में आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाएगा साथ ही कहा कि 23 जून 2025 को दिया गया प्रत्यावेदन जिला मजिस्ट्रेट ऊधमसिंह नगर को भेज दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ऊधम सिंह नगर से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। कोर्ट ने याचिका को निस्तारित कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed