{"_id":"5d4b2d1a8ebc3e6cd11bc1eb","slug":"election-atmosphere-heated-up-in-mb-two-groups-of-students-clashed-haldwani-news-hld352085827","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी में गर्माया चुनावी माहौल, छात्रों के दो गुट भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबी में गर्माया चुनावी माहौल, छात्रों के दो गुट भिड़े
विज्ञापन
हल्द्वानी एमबी कॉलेज में छात्रों के गुटों में हुई मारपीट के बाद भोटिया पड़ाव चौकी में लगी छात्र?
हल्द्वानी। नैक टीम के दौरे के बाद अब एमबीपीजी कॉलेज में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। मामूली बात को लेकर कॉलेज परिसर में बुधवार की दोपहर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। जमकर मारपीट और हाथापाई हुई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दो छात्रों को पकड़कर धारा 107/16 में पाबंद करने के बाद छोड़ दिया। तनाव के मद्देनजर कॉलेज गेट पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
एमबीपीजी कालेज परिसर में बुधवार की दोपहर छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राएं आपस में बात कर रही थीं। इस बीच पीछे बैठे छात्र गौरव सिंह बिष्ट ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा। पीछे बैठी एक छात्रा ने इस बात का विरोध किया। उसने समझा कि गौरव ने उसे चुप रहने को कहा है। गौरव के बाहर निकलने पर छात्रा उससे उलझ गई। छात्रा के समर्थन में चुनाव की तैयारी कर रहा करन बिष्ट आ गया।
देखते ही देखते करन और गौरव में हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। कॉलेज में हंगामा होने की जानकारी मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी भी पहुंच गए। उन्होंने गौरव और करन को हिरासत में ले लिया। चौकी लाने पर दोनों छात्रों के समर्थक कैरियर की दुहाई देने लगे। इसके बाद चौकी प्रभारी ने दोनों को 107/16 में पाबंद कराने के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने हिदायत दी कि फिर झगड़ा करने पर सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।