{"_id":"6732709e1dc5e4065b0eaa05","slug":"elderly-man-found-dead-in-room-under-suspicious-circumstances-nainital-news-c-240-1-shld1006-105602-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला बुजुर्ग
Tue, 12 Nov 2024 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के सतखोल में सोमवार को एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में कमरे में पड़ा मिला। शाम को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची क्वारब पुलिस ने अचेत अवस्था में पड़े अरविंद भारद्वाज (62) निवासी सतखोल को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी सुयालबाड़ी में पहुंचाया। वहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह ने बुजुर्ग को घोषित कर दिया। एसआई गोविंद टम्टा ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के गुरुग्राम (हरियाणा) में रहने वाले परिजनों को दे दी गई है। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम लिए नैनीताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन