फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elderly deprived of free travel benefits due to lack of Roadways service.

Nainital News: रोडवेज सेवा के अभाव में बुजुर्गों को नहीं मिल रहा निशुल्क यात्रा का लाभ

Fri, 21 Aug 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 21 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly deprived of free travel benefits due to lack of Roadways service.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने के बावजूद इसका पूरा लाभ बुजुर्गों को नहीं मिल पा रहा है। रानीखेत से करीब 48 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय अल्मोड़ा समेत कई प्रमुख मार्गों पर रोडवेज बसों का नियमित संचालन नहीं होने से वरिष्ठ नागरिकों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में निशुल्क यात्रा की सुविधा होने के बावजूद बुजुर्गों को सफर के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर रोडवेज बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई निशुल्क यात्रा योजना तभी सार्थक होगी जब पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध हों। - त्रिलोचन भट्ट, वृद्धजन समिति रानीखेत
विज्ञापन

कई बुजुर्ग रोडवेज की निशुल्क यात्रा सुविधा पर निर्भर हैं। बस सेवा उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है जिससे अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। रानीखेत से अल्मोड़ा के लिए रोडवेज सेवा शुरू होनी चाहिए। - चंदन सिंह रावत, हिमालय वृद्धजन उत्थान समिति, चिलियानौला
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतीय मार्गों पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों की कमी के कारण कई रूट में सेवा बाधित हो रही है। रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग पर बस सेवा के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। - धर्मानंद जोशी, सहायक महाप्रबंधक, रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed