{"_id":"cd0d781cd1956e88bf4d81b550db6ba8","slug":"eklavya-has-839-students-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"839 छात्रों ने दी एकलव्य परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
839 छात्रों ने दी एकलव्य परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को एकलव्य आवासीय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 845 परीक्षार्थियों में से 839 ने परीक्षाएं दी। इसके लिए प्रदेश में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि एकलव्य प्रवेश परीक्षा में कक्षा छह से 12 तक आवासीय व्यवस्था के तहत शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन
आदिम जनजाति बोक्सा और राजी के एक-एक छात्र और एक-एक छात्रा के लिए कुल चार स्थान आरक्षित हैं। जबकि अनुसूचित जनजाति के 30 छात्र और 30 छात्राओं को कक्षा छह में परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया परीक्षा राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिपुर कालसी देहरादून, जीआईसी कालसी देहरादून, कैंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकराता देहरादून, जीआईसी त्यूणी देहरादून, जीजीआईसी उत्तरकाशी, राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोशीमठ चमोली, जीआईसी घाट चमोली, राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलुवाकोट पिथौरागढ़, राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनस्यारी पिथौरागढ़, एसडीएम जीआईसी पिथौरागढ़, जीआईसी डीडीहाट, जीआईसी दिनेशपुर, राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटीमा, जीआईसी सितारगंज में हुई।
विज्ञापन