{"_id":"6947124e55a86ac842043bf5","slug":"eighteen-buses-remained-parked-as-the-drivers-and-conductors-went-to-dehradun-ramnagar-news-c-337-1-hld1039-128411-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चालक-परिचालकों के दून जाने से 18 बसें रहीं खड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चालक-परिचालकों के दून जाने से 18 बसें रहीं खड़ीं
Sun, 21 Dec 2025 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज चालक-परिचालकों के देहरादून रैली में जाने से बसों के संचालन पर असर पड़ा है। शनिवार को काठगोदाम व हल्द्वानी डिपो से 18 बसें रूट पर नहीं भेजी जा सकीं। इनमें निगम की 12 और अनुबंधित छह बसें शामिल हैं। इससे नैनीताल, टनकपुर, देहरादून व आगरा रूट के यात्रियों को परेशानी हुई।
राज्य निगम अधिकारी महासंघ के बैनर तले कुमाऊं रीजन के करीब 500 रोडवेज कर्मचारियों ने देहरादून में आयोजित रैली में प्रतिभाग किया। रोडवेज कर्मचारी संविदा, विशेष श्रेणी व आउटसोर्स कर्मियों के नियमितीकरण और कट ऑफ डेट 2025 किए जाने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। कर्मचारी नेता जगदीश कांडपाल ने बताया कि शासन की ओर से 24 दिसंबर को महासंघ से जुड़े कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया है, ऐसे में आंदोलन स्थगित रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय न लिया गया तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। रैली में दिनेश चंद्र पंत, श्याम सिंह नेगी, दिनेश गुसाई, बीएस रावत, श्याम सिंह शाही, पीसी बिष्ट, योगेश जोशी, विजय अधिकारी, मनोज मनराल आदि शामिल रहे। काठगोदाम एआरएम गणेश पंत ने बताया कि चालक-परिचालकों के दून में हुई रैली में जाने के कारण कुछ रूट की बसों का संचालन बाधित रहा।