फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   eight people injured after bus went out of control and collided with a tree on the road side in kaladhungi

Road Accident: बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, आठ लोग घायल; यात्रियों ने बताई हादसे की वजह

Wed, 07 Aug 2024 04:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Aug 2024 04:37 PM IST
सार

कालाढूंगी के पास काशीपुर से हल्द्वानी जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
eight people injured after bus went out of control and collided with a tree on the road side in kaladhungi
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत गडप्पू के पास काशीपुर से हल्द्वानी जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने राहगीरों की  मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ लोगों को उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- pithoragarh: पालिका के विस्तारीकरण के विरोध में धरने पर बैठे विधायक व ग्रामीण, कहा- गांवों का होना चाहिए विकास
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काशीपुर से हल्द्वानी को आ रही प्राइवेट यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बस में सवार तारा बुधलाकोटी (35), सूरज नैनवाल (25) निवासी बजुनियाहल्दु, कल्लन (40) निवासी अजीम नगर रामपुर, चंद्रावती (60) निवासी मसवासी, शारदा (40) निवासी नगलिया रामपुर, कृष्णा देवी (62) निवासी रूपपुर चूनाखान, उमर अली (26) निवासी छतरियां रामपुर, युवराज ठाकुर (42) निवासी लालकुआं, नीलम (14) निवासी गड़प्पू बस्ती को चोटें आई है। इनमें से कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। बस में सवार घायल यात्री तारा बुढलाकोटी व सूरज नैनवाल ने बताया कि बस अत्यधिक स्पीड से चल रही थी व अपने आगे चल रही पिकअप को ओवरटेक कर रही थी। बस में तरकीब  35 यात्री सवार थे। बाकी यात्री सकुशल बच गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed