{"_id":"5e6161668ebc3ec559283c99","slug":"eight-lakh-extortion-sought-from-property-dealer-in-bhupi-s-name-ramnagar-news-hld376314155","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूप्पी के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से मांगी आठ लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूप्पी के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से मांगी आठ लाख की रंगदारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
रामनगर (नैनीताल)। जेल में बंद बदमाश के नाम पर रामनगर के प्रॉपर्टी डीलर से आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। खाते में केवल 40 हजार रुपये डालने पर आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर के मकान पर पहुंचकर मारने की धमकी दी। प्रॉपर्टी डीलर की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि भवानीगंज रामनगर निवासी मो. रिजवान अंसारी पुत्र मो. यूसुफ अंसारी प्रॉपर्टी डीलर है। पुलिस को दी तहरीर में प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि पौड़ी जेल में बंद बदमाश भूपेंद्र बोरा उर्फ भुप्पी के नाम पर राहुल श्रीवास्तव, मूल निवासी सितारगंज मीना बाजार ऊधमसिंह नगर, हाल निवासी भवानीगंज रामनगर और गुलशेर उर्फ सुल्तान निवासी बंगाली कॉलोनी राजीव नगर नगीना बस्ती लालकुआं ने आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर मारने की धमकी भी दी। कोतवाल ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर के मकान पर जाकर दोनों आरोपियों ने नौशाद अली नाम के व्यक्ति के खाते में रुपये डालने को कहा था, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर ने सिर्फ 40 हजार रुपये ही डाले थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने राहुल श्रीवास्तव, गुलशेर उर्फ सुल्तान, भुप्पी और नौशाद अली के खिलाफ धारा 120बी, 386, 506 में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
राहुल और गुलशेर पर दर्ज हैं मुकदमे
कोतवाल सैनी ने बताया राहुल श्रीवास्तव पर हल्द्वानी मुखानी में मारपीट और जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज है, जबकि गुलशेर पर हत्या का मुकदमा है। हल्द्वानी जेल में बंद रहते हुए दोनों की मुलाकात कुख्यात भूपेंद्र बोरा उर्फ भुप्पी से हुई। माना जा रहा है कि दोनों ने भुप्पी के कहने पर ही रामनगर के प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगी है।
भुप्पी पर हत्या समेत 15 मामले दर्ज
नैनीताल। तल्लीताल पुलिस के मुताबिक मूल रूप से नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र निवासी भूपेंद्र सिंह बोरा उर्फ भुप्पी के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, दंगा करने और अवैध वसूली करने समेत कुल 15 मामले दर्ज हैं। इनमें से 12 मामले हल्द्वानी में, एक नैनीताल में और दो दिल्ली में दर्ज हैं। भुप्पी अब जेल में है। पुलिस के मुताबिक भुप्पी को छोटा राजन का शॉर्प शूटर भी कहा जाता था।