फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eight districts including Nainital heavy undergo 24 hours

नैनीताल सहित आठ जिलों पर भारी गुजर सकते हैं 24 घंटे

Sun, 03 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 03 Jul 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी जिले में भारी बरसात की संभावना को देखते हुये चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि कु छ स्थानों पर अतिवृष्टि के मामले भी सामने आ सकते हैं। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे प्रदेश में बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी चेतावनी जारी की है। नैनीताल, चंपावत सहित आठ जिलों के लिये जारी अलर्ट में इन जिलों के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बरसात की संभावना जताई है। इसके अलावा  उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बरसात की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन


अधिकतर जिलों में शनिवार को भी बरसात जारी रही और कुछ स्थानों पर भारी बरसात के कारण जन जीवन भी प्रभावित हुआ। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक संबंधित जिलों को सतर्क कर दिया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के हिसाब से देखा जाए तो अगले 24 घंटे कुछ जिलोें पर भारी गुजर सकते हैं। मौसम विभाग ने नैनीताल सहित कुछ जिलों में अत्यधिक भारी बरसात की संभावना जताई है। इसका मतलब यह भी है कि इन जिलों में कुछ स्थानों पर 100 से 200 मिमी तक की बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक  ही स्थान पर एक घंटे से अधिक समय तक 100 मिमी से अधिक बरसात होने को बादल फटना कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी का साफ मतलब है कि आने वाले 24 घंटे मेें हालात सामान्य किसी भी रूप में रहने वाले नहीं हैं। मौसम विभाग की चेतावनी टेक एक्शन के रूप में है और इसका मतलब यह भी है कि संबंधित क्षेत्र में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना चाहिये। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक  पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को नदियों के बाढ़ क्षेत्र और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने को कहा जा चुका है। इसके साथ ही किसी भी तरह की आशंका होने पर  यातायात और अन्य किसी तरह का आवागमन रोकने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed