फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eight-day Shrimad Bhagwat Katha begins at Laturia Maharaj Ashram

लटूरिया महाराज आश्रम में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Eight-day Shrimad Bhagwat Katha begins at Laturia Maharaj Ashram
हल्द्वानी में केसवानरी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव के शुभारंभ के अवसर प?
हल्द्वानी। लटूरिया महाराज आश्रम में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव का शुभारंभ हो गया। केसरवानी समाज की ओर से जन कल्याण की भावना से आयोजित महोत्सव के पहले दिन शहर में कलश यात्रा निकली। यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुबह श्रीराम मंदिर से लटूरिया महाराज आश्रम तक निकली कलश यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजीं महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए निकलीं। बैंड बाजे के साथ यात्रा नया बाजार, मीरा मार्ग होते हुए निकली। कलश यात्रा में रथ पर कथा वाचक व्यास अजय महाराज विराजमान रहे। जायसवाल समाज की ओर से जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

मंदिर समिति के कन्हैयालाल और विनय गुप्ता के नेतृत्व में मंगल पड़ाव में पुष्प वर्षा और जल वितरित कर कलश यात्रा में शामिल महिलाओं का स्वागत किया गया। लटूरिया आश्रम में पहले दिन कथा वाचक अजय जी महाराज ने भागवत महात्म्य, अर्थ, ज्ञान और वैराग्य के प्रसंगों का वर्णन किया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान मनोहर लाल केसरवानी, कन्हैयालाल केसरवानी, जगदीश प्रसाद, भोलानाथ, होरी लाल, गिरीश चंद्र सपत्नीक पूजा में शामिल हुए। कलश यात्रा में सीता देवी, गीता देवी, सरिता, कुसुमलता, मंजू, संगीता, उमा, दीपिका मौजूद रहीं। व्यवस्था में मानिक चंद्र, आनंद कुमार, तीरथ लाल, देवेंद्र कुमार, भैरव प्रसाद, सुशील कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed