फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eight crore schemes inaugurated in Betalghat

बेतालघाट में आठ करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Eight crore schemes inaugurated in Betalghat
बेतालघाट में विकास कार्यों की योजनाओं का लोकार्पण करते परिवहन मंत्री यशपाल आर्य। संवाद न्यूज एज - फोटो : BHIMTAL
बेतालघाट (नैनीताल)। विकासखंड की ग्रामसभा हल्दयानी और च्यूनी में शनिवार को समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य ने 8 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने हल्दयानी में नाबार्ड आईआईएफडी योजना में 105 लाख की लागत से निर्मित जतना लिंक सिंचाई नहर, पटोडी-जोशीखोला-हल्दयानी-बेतालघाट सड़क में 52.29 लाख से डामरीकरण, अनुसूचित जाति उप योजना में 13 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन और 3.66 लाख से निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

साथ ही आर्य ने ग्राम च्यूनी में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सेक्टर ग्रामीण (नाबार्ड) के अंतर्गत 286.11 लाख की लागत से स्वीकृत रीचि-थापल पुनर्गठन वितरण प्रणाली पेयजल योजना और जलजीवन मिशन कार्यक्रम के तहत 334.03 लाख की लागत से भतरौज रीचि-थापल पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया। मंत्री ने क्षेत्रवासियों की मांग पर क्षेत्र में केएमओयू की बस लगाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि बेतालघाट ब्लॉक में हर एक मूलभूत सुविधाएं मुहैया करना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक संजीव आर्य ने बताया कि बेतालघाट क्षेत्र में 36 करोड़ के 5 पुल स्वीकृत कराए हैं। साथ ही बिनकोट-चंद्रकोट सड़क में डामरीकरण की स्वीकृति हो गई हैै। कहा कि जैना-चंद्रकोट-धेना मोटरमार्ग की शीघ्र स्वीकृति कराई जाएगी। उन्होंने हल्दयानी से लेदरा तोक तक सड़क बनाने की घोषणा भी की और जतना सिंचाई योजना का विस्तारीकरण कराने के लिए सिंचाई विभाग के अभियंता से सर्वे कर प्रस्ताव बनाने को कहा। दर्जा मंत्री पीसी गोरखा ने भी विचार व्यक्त किए।
क्षेत्रवासियों ने जतना-कोसी पंपिंग योजना का विस्तार कराने और रामनगर-हरणा-बेतालघाट के लिए केमू बस को 11 बजे से चलाने की मांग की। साथ ही हल्दयानी से लेदरा तोक तक लिंक सड़क मार्ग बनाने की मांग रखी।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मंजू शर्मा, आशा देवी, अंकित साह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू तिवारी, सुरेश चंद्र जोशी, प्रधान रितु तिवारी, कुंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा, शंकर जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, एआरटीओ विमल पांडे, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, ईई जल संस्थान एसके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed