फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eid ul Azha today, sacrifice will begin after namaz

ईद उल अज्हा आज, नमाज के बाद शुरू होगी कुर्बानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Eid ul Azha today, sacrifice will begin after namaz
बदहाल सफाई व्यवस्‍था के चलते उजाला नगर वार्ड 29 में खुद सफाई करते पार्षद। अमर उजाला
हल्द्वानी। ईद उल अज्हा यानी बकरीद सोमवार को मनाई जाएगी। ईद की नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा, जो 14 अगस्त की शाम तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

उलमा का कहना है कि हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत की याद में इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने की 10, 11 और 12 तारीख को कुर्बानी की जाती है। ईद की नमाज के बाद कुर्बानी की जाएगी। ईद की तैयारियों को लेकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रविवार की शाम बाजार गुलजार रहे। देर रात तक दुकानें खुली रहीं। आजाद नगर, लाइन नंबर आठ, चोरगलिया रोड, लाइन नंबर 17 और अन्य क्षेत्रों में लगे बाजार में बकरों की खरीद की गई।
विज्ञापन

ईदगाह में नौ बजे होगी नमाज, डायवर्ट रहेगा रूट
हल्द्वानी की ईदगाह में ईद की नमाज सुबह नौ बजे होगी। यहां जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती शाहिद अली अजहरी नमाज पढ़ाएंगे। इस दौरान मीरा मार्ग, नया बाजार, ताज चौराहा और लाइन नंबर एक में यातायात बंद रहेगा। वाहनों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा। इधर, मस्जिद बंजारान में नमाज का वक्त आठ बजे तय किया गया है। इसके अलावा अन्य मस्जिदों में अलग-अलग वक्त मुकर्रर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद की नमाज का वक्त
हल्द्वानी ईदगाह : सुबह 9:00 बजे
मस्जिद बंजारान : सुबह 8:00 बजे
रामनगर ईदगाह : 08 बजे
नैनीताल फ्लैट्स : 09 बजे
भवाली : 09:15
भीमताल जामा मस्जिद सुबह 9 बजे
भीमताल मल्लीताल जामा मस्जिद में सुबह 8.30
कालाढूंगी ईदगाह : सुबह 09 बजे
लालकुआं : 8:30
आखिरी दिन मंदा हुआ बाजार
हल्द्वानी। आखिरी दिन बकरा बाजार में मंदा छाया रहा। लोगों को उम्मीद थी कि आखिरी दिन बाजार उछाल भरेगा, लेकिन दिन में मूसलाधार बारिश होने और जानवरों की अधिकता की वजह से बाजार का भाव गिर गया। बकरा व्यावसायी रशीद अहमद, सईदुल, वसीम, इरशाद, वसीम, शोएब आदि का कहना था कि इस बार बीते सालों की अपेक्षा बाजार मंदा रहा। रविवार को रात तक बकरों की कीमत और कम हो गई।
एक लाख का बिका दुम्बे का जोड़ा
हल्द्वानी। आजाद नगर निवासी इरशाद हुसैन ने दुम्बे का जोड़ा एक लाख रुपये में गौजाजाली निवासी एक व्यक्ति को फरोख्त किया। हालांकि वह कई दिन से दोनों दुम्बों की ऊंची कीमत मांग रहे थे। इसके साथ ही उनके तीन बकरे काठगोदाम निवासी ने डेेढ़ लाख रुपये में खरीदे। इरशाद हुसैन ने बताया कि दोनों दुम्बे वह दो साल से पाल रहे थे।
कुर्बानी के लिए लगाए टेंट
जमीयत उलमा ए हिंद की ओर से कुर्बानी के लिए लाइन नंबर 12, लाइन नंबर 8 और उजाला नगर में टेंट लगाए गए हैं। मौलाना मुकीम कासमी ने कहा कि लोगों से अपील की गई है कि खुले में कुर्बानी न करें। साफ-सफाई का खुद ध्यान रखें।
खुले में कुर्बानी रोकने कोमुस्तैद रहेंगे अधिकारी
हल्द्वानी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद खुले में कुर्बानी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बनभूलपुरा क्षेत्र में बैठक की। साथ ही मुनादी कराकर लोगों को हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी देते हुए खुले में कुर्बानी नहीं करने की अपील की है। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव बनभूलपुरा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर हाईकोर्ट के आदेश के बारे में जानकारी देते हुए सहयोग मांगा। इसके बाद पूरे क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों से खुले में कुर्बानी नहीं करने की अपील की। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि कुर्बानी के लिए स्थान तय किए गए हैं। खुले में कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। बनभूलपुरा क्षेत्र को कई जोन में बांटा गया है। हर जोन में एक राजपत्रित अधिकारी को तैनात किया गया है। ये अधिकारी पुलिस टीम के साथ अपने-अपने जोन में गस्त करेंगे।
ट्रंचिंग ग्राउंड में गड्ढा खोदा गया
वनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि अवशेष को दबाने के लिए टंचिंग ग्राउंड में गड्ढा खोदवाया गया है। ईदगाह सहित अन्य स्थलों के इर्द गिर्द फोर्स की तैनाती की गई है। बकरीद पर पुलिस की टीमें क्षेत्र में भ्रमण करेगी।
ईद पर सफाई न होने से गुस्साए पार्षद, खुद लगाया झाड़ू
हल्द्वानी। ईद पर बनभूलपुरा-इंदिरानगर क्षेत्र के कई वार्डों में सफाई नहीं होने से गुस्साए पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन और मेयर के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही खुद झाड़ू लेकर वार्ड की सफाई भी की।
रविवार को वार्ड 29 उजाला नगर की पार्षद जेबा वारसी ने बनभूलपुरा और इंदिरानगर के पार्षदों को बुला लिया। जेबा वारसी ने कहा कि उन्होंने सफाई के लिए कई बार मेयर को अवगत कराया। नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी से भी शिकायत की। इसके बाद भी वार्ड की सफाई नहीं हुई। पार्षद मो. गुफरान और पार्षद रवि जोशी ने कहा कि मेयर कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। इस मौके पर महबूब आलम, राजेंद्र सिंह जीना, शाकिर हुसैन, डेविड, जीशान परवेज, इस्लाम मिकरानी, शकील अंसारी, रोहित कुमार, जाकिर हुसैन, इमरान खान, रूमी वारसी और बनभूलपुरा संघर्ष समिति संयोजक उवैस राजा, कल्लू खान आदि मौजूद रहे।
नैनीताल : सुबह नौ बजे फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज
नैनीताल। मुफ्ती मौलाना अब्दुल खलिक ने बताया कि ईद की नमाज सोमवार सुबह नौ बजे फ्लैट्स मैदान में होगी। उन्होंने कहा कि अगर बारिश होती है तो नमाज फ्लैट्स मैदान में न होकर जामा मस्जिद में नौ बजे से होगी। बारिश होने पर तल्लीताल मस्जिद में भी सुबह साढ़े नौ बजे से ईद की नमाज अदा की जाएगी।

रामनगर : मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह
रामनगर (नैनीताल)। बकरीद को लेकर रामनगर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी खासा उत्साह है। शहर पेश इमाम मौलाना मोहम्मद हसन रजा मिस्बाही ने बताया कि सोमवार को ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 8 बजे ईदगाह में अदा की जाएगी। बड़ी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद आमिर ने बताया कि बड़ी मस्जिद में सुबह 7.30 बजे नमाज अदा की जाएगी। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि ईद और स्वतंत्रता दिवस पर शांति व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। एसडीएम हरगिरी ने बताया कि ईद, 15 अगस्त और रक्षाबंधन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed