{"_id":"649b2d49cef4cf9dda007b64","slug":"education-for-woman-prisoner-haldwani-news-c-8-1-hld1023-177034-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: महिला कैदियों के लिए अच्छी खबर, मुक्त विश्वविद्यालय से ले सकेंगी उच्च शिक्षा की डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: महिला कैदियों के लिए अच्छी खबर, मुक्त विश्वविद्यालय से ले सकेंगी उच्च शिक्षा की डिग्री
Wed, 28 Jun 2023 05:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:55 PM IST
सार
गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो उपकारागार हल्द्वानी पहुंचीं। उन्होंने महिला कैदियों से एक-एक कर बात की। उनसे जेल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
महिला कैदी जो उच्च शिक्षा लेना चाहती हैं, उन्हें जल्द पढ़ाई का मौका मिलेगा। उपकारागार प्रशासन महिला कैदियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा की डिग्री दिलाएगा। इसे लेकर जेल प्रशासन तैयारी कर रहा है। यह बात महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो ने उपकारगार हल्द्वानी के निरीक्षण के दौरान बताई।
विज्ञापन
मंगलवार को गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो उपकारागार हल्द्वानी पहुंचीं। उन्होंने महिला कैदियों से एक-एक कर बात की। उनसे जेल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन
शायरा बानो के अनुसार, जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि महिला कैदियों को शिक्षा दी जा रही है। कंप्यूटर, सिलाई आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। कहा कि जेल प्रशासन जल्द ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रही महिला कैदियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पढ़ाने पर विचार कर रहा है। कहा कि जल्द ही ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार, जेलर आरपी सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन