फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Education department employee stabbed in the chest in haldwani

Crime: शिक्षा विभाग के कर्मचारी के सीने में घोंपा छुरा, दुकान में शराब पीने से टोकने पर वारदात को दिया अंजाम

Sat, 02 Dec 2023 09:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Sat, 02 Dec 2023 09:59 AM IST
सार

हल्द्वानी काठगोदाम में शिक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Education department employee stabbed in the chest in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में वारदात का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते रविवार को रामपुर रोड पर युवक की हत्या, फिर तिकोनिया में युवक को गोली मारने की घटना के बाद शुक्रवार को काठगोदाम में शिक्षा विभाग के कर्मचारी को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


मूल रूप से ज्योलीकोट निवासी विक्रम सिंह (35) काठगोदाम में परिवार समेत रहते हैं। वह ओखलकांडा के माध्यमिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर हैं। उनकी पत्नी अर्चना काठगोदाम में न्यू टैक्सी स्टैंड के सामने खाने के होटल का संचालन करती है। शुक्रवार रात विक्रम और अर्चना होटल पर बैठे थे। अर्चना ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे तीन युवक शराब की बोतल लेकर दुकान पर आए। उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया और शराब की बोतल टेबल पर रख दी। विक्रम ने युवकों से शराब पीने के लिए मना किया तो विवाद हो गया।
विज्ञापन


इनमें एक युवक वापस आने की धमकी देकर होटल से निकला और दो युवकों को वहीं रुकने के लिए कहा। रात करीब दस बजे वह एक और युवक के साथ चाकू लेकर आया। इस बीच हुई गहमागहमी के बाद युवक ने विक्रम के सीने में चाकू घोंप दिया जिससे विक्रम गिर पड़ा। इसके बाद चारों आरोपी अपने वाहन से बैठकर शीशमहल की ओर फरार हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन और आसपास के लोग लहूलुहान विक्रम को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उपस्थित लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी भी खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चारों युवकों में से एक अक्सर दुकान पर आता था। सभी युवक आसपास के क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का कहना है कि घायल का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed