फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eco-tax charge to tourists on explanation

पर्यटकों से इको टैक्स वसूलने पर जवाब तलब

Tue, 16 Jun 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ नैनीताल
अमर उजाला/ब्यूरो/ नैनीताल Updated Tue, 16 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने मसूरी में पर्यटकों से इको टैक्स वसूले जाने के मामले में मसूरी नगरपालिका और टैक्स वसूल रहे ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति वीके बिष्ट एवं न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मेघा सिंह कण्डारी और अनुज गुप्ता ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत कोई भी उपविधि बनाकर इको टैक्स किसी भी पर्यटक से वसूला जाना जायज नहीं है।
विज्ञापन


नगरपालिका की ओर से वर्ष 2009 की उपविधियों के आधार पर जो इको टैक्स वसूला जा रही है, वह अवैध है। उसे निरस्त किया जाना चाहिए। याचिका में शासन की ओर से भी इको टूरिस्ट फीस वसूले जाने की वैधता पर भी सवाल उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि याचिका दायर होने के बाद गढ़वाल कमिश्नर की ओर से आदेश जारी कर नगरपालिकाओं और जिला पंचायतों की ओर से टैक्स वसूले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मसूरी नगरपालिका से इस टैक्स की वसूली पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed