फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   E Library in Pithoragarh

पिथौरागढ़ डिग्री कालेज में बनेगी डिजीटल लाइब्रेरीःउच्चशिक्षामंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
E Library in Pithoragarh
LIBRARY - फोटो : PIXABAY
हल्द्वानी। उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि उच्चशिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी के 412 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। बैकलॉग की कार्यवाही 15 दिन में पूरी कर प्रस्ताव शासन को जल्द भेजने के निर्देश दिये गए हैं ताकि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा इन पदों पर नियुक्ति की जा सके। यह भी कहा कि पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज में डिजीटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। साथ ही नई किताबें मुहैया कराने और रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती करने के निर्देश प्रभारी निदेशक उच्चशिक्षा को दिए गए हैं।
विज्ञापन

उच्चशिक्षा निदेशालय में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि डिग्री कालेजों में शत प्रतिशत प्राचार्यों की तैनाती जल्द हो जाएगी। प्रमोशन मिलने के बाद जो प्राध्यापक प्राचार्य पद पर ज्वाइन नहीं करता है, उसे तीन वर्ष तक प्रमोशन से बाहर कर दिया जाएगा तथा डीपीसी में शामिल नहीं किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि प्राध्यापकों के खाली 200 पदों को भरने की प्रक्रिया आयोग के माध्यम से चल रही है। प्रभारी निदेशक को गेस्ट टीचरों को 11 माह के लिए पुन: तैनाती देने तथा प्राचार्यों को कामचलाऊ व्यवस्था के तहत अपने स्तर से फैकल्टी रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ कॉलेज में छह हजार छात्र संख्या हैं। लाइब्रेरी में एक लाख 10 हजार पुस्तकें हैं यानी प्रत्येक छात्र को कम से कम 12 किताबें इश्यू की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में 102 प्रोफेसरों की तैनाती है फिर पुस्तकों की कमी और पढ़ाने के लिए शिक्षकों की कमी कहां से आ गई, समझ से परे है। हाल ही में बीएड के दो और जंतुविज्ञान के पांच शिक्षकों की तैनाती हुई है। वे जल्द ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में शत प्रतिशत किताबें मुहैया कराई जाएंगी
हल्द्वानी। मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष पुस्तक दान अभियान चलाया गया था इसमें उत्तराखंड के प्रोफेसराें ने एक-एक दिन का वेतन कटौती से 10 लाख रुपये किताबों के लिए दान स्वरूप दिया है। विधायकों ने भी पांच से 10 लाख दिए हैं। प्रत्येक महाविद्यालय में शत प्रतिशत किताबें मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सूरजमल कालेज, किच्छा के स्वामी एसएन शर्मा द्वारा 10 पर्वतीय कालेजों को मुफ्त किताबें दान की गई। इस कार्य के लिए मंत्री डा. रावत ने एसएन शर्मा को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक प्रोफेसर को कम से कम पांच घंटे पढ़ाना होगा
उच्चशिक्षा मंत्री ने निदेशालय में की समीक्षा बैठक, एमबी कॉलेज के लिए 65 लाख स्वीकृति के निदेशक को दिए आदेश
हल्द्वानी। उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने उच्चशिक्षा निदेशालय में समीक्षा बैठक में आदेश दिए कि डिग्री कॉलेजों में 180 दिन शिक्षण कार्य की व्यवस्था हर हाल में लागू की जाए और प्रत्येक प्रोफेसर कम से कम पांच घंटे कॉलेज में अवश्य पढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में पुस्तकें उन्हीं अध्ययनरत छात्र-छात्राओें को दी जाएंगी जिनकी उपस्थिति कालेज में 75 प्रतिशत होगी। उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज के मरम्मत, शौचालय, रखरखाव आदि के लिए 65 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि नये कॉलेजों में फर्नीचर, रखरखाव, शौचालय आदि के लिए उच्चशिक्षा निदेशक को 25 लाख रुपये की धनराशि खुद के स्तर से जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
कमिश्नर और सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने कहा कि जिन नये महाविद्यालय भूमि आवंटन आदि की समस्या है वे प्रस्ताव भेजें। उपाध्यक्ष नगरीय पर्यावरण प्रकाश हर्बोला ने कहा कि भतरौजखान का कॉलेज किराये के भवन में चल रहा है। उन्होंने इसे पालीटेक्निक के खाली भवन में शिफ्ट करने का अनुरोध किया। बैठक में उपाध्यक्ष राज्य सफ ाई आयोग अजय राजौर, प्रभारी निदेशक डॉ. एससी पंत, उपनिदेशक डॉ. एनएस बनकोटी, रुद्रपुर एवं एमबीपीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. जीएस बिष्ट, सहायक निदेशक डॉ. बीएम हर्बोला, डॉ. एचएस नयाल, डॉ. एमसी पांडे, एसडीएम विवेक रॉय, कई प्राचार्य आदि उपस्थित थे।
अतिरिक्त नियुक्तियों मामले की जांच शासन स्तर पर होगी
कुमाऊं विवि के तीन छात्रावासों का लोकार्पण
नैनीताल। उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कुमाऊं विवि के नवनिर्मित केसी पंत छात्रावास का लोकार्पण किया। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि कुमाऊं विवि में हुई अतिरिक्त नियुक्तियों मामले की शासन स्तर पर जांच कराई जाएगी। सेमेस्टर जारी रखने या समाप्त कराने को लेकर विद्यार्थियों के बीच जनमत करवा कर बहुमत के अनुसार फैसला किया जाएगा। इस दौरान कुलपति प्रो. केएस राना, कुलसचिव डॉ. महेश कुमार, वित्त अधिकारी दिनेश राणा, डीएसडब्ल्यू प्रो. पद्म एस बिष्ट, परिसर निदेशक अल्मोड़ा प्रो. आरएस पथनी, प्रो. एसपीएस मेहता, प्रो. हरीश चंदोला, प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, कैलाश जोशी आदि थे।

कुमाऊं विवि के भीमताल परिसर को मिलेगी मान्यता
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित जैव प्रौद्योगिकी विभाग में बने कल्पना चावला छात्र-छात्रावास का बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जल्द भीमताल को कुमाऊं विवि के परिसर के रूप में मान्यता दे दी जाएगी। कुलपति प्रो. केएस राना ने पटवाडांगर स्थित बॉयोटेक विभाग की भूमि को विश्वविद्यालय को देने का अनुरोध किया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल परिसर निर्माण के साथ ओखलकांडा में महिला डिग्री कॉलेज, रामगढ़ में महाविद्यालय खोलने और पतलोट महाविद्यालय के भवन निर्माण की मांग की। डीएसबी कैंपस निदेशक प्रो. एलएम जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रेस वार्ता में नगर निकाय की दो सीटों पर भाजपा की हार से संबंधित सवाल पूछा गया तो वह हार की समीक्षा करने की बात कहकर चुप्पी साध गए। इस मौके पर प्रो. पीसी कविदयाल ने शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान कुलसचिव डॉ. महेश कुमार, अल्मोड़ा निदेशक प्रो. आरएस पथनी, प्रो. पीएस बिष्ट, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. कुमुद उपाध्याय, डॉ. अर्चना नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed