{"_id":"656aba5bd25352f22002e916","slug":"dushyant-gautam-said-that-bjp-government-is-being-formed-in-chhattisgarh-rajasthan-and-madhya-pradesh-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बन रही भाजपा की सरकार, होगी बंपर जीत: दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बन रही भाजपा की सरकार, होगी बंपर जीत: दुष्यंत
Sat, 02 Dec 2023 10:32 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:32 AM IST
सार
मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। इससे पहले उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हर हाल में भाजपा की सरकार बन रही है।
विज्ञापन
Dushyant Gautam
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हर हाल में भाजपा की सरकार बन रही है। यहां बंपर जीत हासिल होगी। यहां के लोगों ने डबल इंजन को लाइक किया है। दो अन्य राज्यों में भी सबसे बड़े दल के तौर पर पार्टी आएगी।
विज्ञापन
भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में गौतम ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कुशासन चला है। राजस्थान में लाल डायरी का प्रकरण सभी जानते हैं। यहां चारा घोटाला हुआ था, पर छत्तीसगढ़ में तो गोबर घोटाला कर दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस पांच हजार करोड़ के घोटाले में जमानत पर बाहर मां-बेटे का खर्च उठा रही है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को स्वावलंबी बनाना चाहते हैं। दिसंबर को देहरादून में इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है, इसमें प्रधानमंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन