{"_id":"65f9f25c64b75679a7057897","slug":"dumper-hits-bike-rider-in-ramnagar-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-102731-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर में डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर में डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Wed, 20 Mar 2024 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
रामनगर (नैनीताल)। लखनपुर सब्जी मंडी के पास एक डंपर ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति सेवानिवृत्त शिक्षक घायल हो गए। डंपर मौके से फरार हो गया, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
एमपी इंटर कालेज से सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रपाल सिंह रामनगर के भरतपुरी में रहते थे। मंगलवार की शाम को वह पत्नी 67 वर्षीय ओमवती देवी के साथ लखनपुर सब्जी मंडी गए थे। इसी बीच अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती घायल हो गए। जबकि डंपर मौके से फरार हो गया और स्थानीय लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक के पैरों हल्की चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि डंपर की तलाश की जा रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।