फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to the repair, power supply remained closed in many areas.

मरम्मत के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रही बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Due to the repair, power supply remained closed in many areas.
हल्द्वानी। पिटकुल के मेेंटेनेंस से जुड़े कार्यों के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति बंद रहीं। इससे करीब 35 हजार बिजली कनेक्शन प्रभावित रहे और घंटों आपूर्ति बंद होने से करीब सवा लाख की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व कमलुवागांजा में पिटकुल का 40 एमवी ट्रांसफार्मर लगाने के लिए शट्डाउन लिया गया था। इससे करीब 80 हजार कनेक्शन प्रभावित हुए थे। शट्डाउन पांच बजे तक का था, लेकिन बिजली आपूर्ति तय समय सीमा के घंटों बाद सामान्य हो सकी थी। ऊर्जा निगम अधिकारियों के अनुसार शनिवार को पिटकुल के मेंटेनेंस के चलते फिर से शट डाउन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लिया गया। इसके चलते काठगोदाम सब स्टेशन, सुभाष नगर सब स्टेशन, रानीबाग सब स्टेशन और ग्रामीण क्षेत्र के धौलाखेड़ा सब स्टेशन से बिजली सप्लाई सुबह दस बजे से बंद कर दी गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ग्रामीण डीडी पांगती ने बताया कि पिटकुल के मेंटेनेंस कार्यों के चलते संबंधित सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों के अलावा दमुवाढूंगा और मुखानी, पनचक्की रोड आदि क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रही। इसके चलते काठगोदाम, रानीबाग, गायत्री नगर, नैनीताल रोड, शीशमहल, कलावती कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार कटौती हो रही है। यह कटौती भी कई-कई घंटे तक की होती है, इससे समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता (नगर) डीएस बिष्ट ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed