फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to the construction of the cath lab, dampness is reaching the wards

Nainital News: कैथ लैब निर्माण के चलते वार्डों तक पहुंच रही सीलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Due to the construction of the cath lab, dampness is reaching the wards
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कैथ लैब निर्माण का काम धीमी गति से चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण निचले तलों पर मौजूद वार्डों तक सीलन पहुंच रही है। इससे मरीज और अस्पताल प्रबंधन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

साल भर पहले शासन ने एसटीएच में कैथ लैब की स्थापना को मंजूरी दी थी। मंडी परिषद को इसकी कार्यदायी संस्था बनाया गया था। संस्था ने 2.40 करोड़ रुपये की लागत से कैथ लैब का निर्माण कार्य शुरू किया। इसके लिए अस्पताल की ऊपरी मंजिल में तोड़फोड़ की गई। इसका नतीजा यह रहा कि बरसात शुरू होने के बाद से छत में जमा होने वाला पानी दीवारों से रिसते हुए वार्डों तक पहुंचने लगा। इससे वार्डों में भर्ती मरीजों, चिकित्सकों व स्टाफ कर्मियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
पत्राचार के बाद कैथ लैब निर्माण कार्य में तेजी आने लगी है। जहां-जहां पानी का रिसाव हो रहा था, वहां भी व्यवस्थाएं सुधार दी गई गई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कैथ लैब अस्तित्व में आ जाएगी और ह्रदय रोगियों को इसका लाभ मिलने लगेगा। - डाॅ. अरुण जोशी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed