{"_id":"6889330d565e07f97c019e9e","slug":"due-to-rain-stones-fell-on-the-road-from-the-hill-nainital-news-c-240-1-shld1006-108953-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बारिश के चलते पहाड़ी से सड़क पर गिरे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बारिश के चलते पहाड़ी से सड़क पर गिरे पत्थर
Wed, 30 Jul 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग में मंगलवार की सुबह हुई बारिश के चलते कनवाड़ी की पहाड़ी से भुजान और तल्ला पातली में सड़क किनारे पत्थर गिरने से वाहन चालक और यात्री परेशान रहे। पहाड़ी से पत्थर गिरते देख वाहन चालकों ने सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा किया। इधर भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में गरमपानी झूलापुल,भौर्या मोड़, लोहाली, पाडली में भी पत्थर गिरते रहे। खैरना-बेतालघाट मोटर मार्ग में खैरना शिव मंदिर और नौणा के पास पहाड़ी से पत्थर सड़क किनारे गिर आए। गनीमत रही की पत्थरों के गिरते समय सड़क में वाहनों की आवाजाही नही थी।
विज्ञापन