फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to an old dispute with her husband, the woman cut the veins of both her hands

Nainital News: पति से पुराने विवाद में महिला ने दोनों हाथों की काटी नस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Due to an old dispute with her husband, the woman cut the veins of both her hands
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में पति से पुराने विवाद से परेशान महिला ने दोनों हाथों की नस काट ली। पत्नी के हाथ लहूलुहान देख पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने घायल पत्नी को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के पहुंचने के बाद पत्नी ने पति पर ही उसका हाथ काटने का आरोप लगा दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।पुलिस के अनुसार मल्लीताल निवासी एक महिला का अपने पति से तलाक व अन्य मामलों को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन दोनों एक ही घर में रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे महिला ने ब्लेड से अपने दोनों हाथों की नस काट ली। उसके हाथ लहूलुहान देख पति उसे अस्पताल ले जाने लगा, इस पर पत्नी ने मना कर दिया। पत्नी की हालत बिगड़ती देख पति ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी और उसे जबरन अस्पताल ले गया जहां महिला को भर्ती कराया गया है। महिला के दोनों हाथों में 12 टांके आए हैं। पुलिस की पूछताछ के दौरान पत्नी ने पति पर हाथ काटने का आरोप लगाया। एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि तलाक व बच्चे की सुपुर्दगी को लेकर पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसको सुलझाने के लिए कई बार कोतवाली में दोनों की काउंसलिंग की जा चुकी है। मामले में दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed