फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DSB campus and most schools remained closed

Nainital News: डीएसबी कैंपस और अधिकांश स्कूल बंद रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
DSB campus and most schools remained closed
नैनीताल। नगर में बवाल के चलते बृहस्पतिवार को शहर के अधिकतर स्कूल बंद रहे। हालांकि परीक्षाओं के चलते कई स्कूलों को खोला भी गया था। कुमाऊं विवि ने सुरक्षा को देखते हुए डीएसबी परिसर बंद रखा। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बताया कि एहतियात के तौर पर डीएसबी परिसर बंद किया गया। कुछ स्कूलों में तय समय से पूर्व छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


बुधवार की घटना के बाद प्राइवेट स्कूलों ने स्कूल बंद रखे। नगर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे थे और तमाम जगह लोगों की भीड़ थी। ऐसे में स्कूलों को खोलने पर बच्चों के लिए परेशानी हो सकती थी। ऐसे में अधिकतर स्कूल संचालकों ने बुधवार रात ही बृहस्पतिवार को स्कूल बंद रखने का मैसेज अभिभावकों को भेज दिया था। कुछ स्कूलों में परीक्षाएं चल रही थीं, उन्हीं स्कूलों को खोला गया। छात्रों के हंगामे की आशंका के चलते डीएसबी परिसर को भी बंद रखा गया था। तमाम छात्र संगठन घटना के विरोध में प्रदर्शन कर सकते थे। ऐसे में कुमाऊं विवि ने परिसर बंद रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed