फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drunk youths car overturns in haldwani

बेशर्मी की हद: नशे में धुत युवकों की कार पलटी...जान बची तो सड़क पर ही बना लिया पैग; दिल्ली नंबर की गाड़ी थी

Tue, 01 Sep 2026 12:07 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 01 Sep 2026 12:07 PM IST
सार

हल्द्वानी में एक कार पलट गई। कार सवार युवक नशे में धुत थे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और गाड़ी को सीधा किया, लेकिन युवकों ने बेशर्मी की हद पार करते हुए दुकान से शराब खरीदी, गाड़ी के पास ही पीकर फिर से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
Drunk youths car overturns in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी शहर के मुखानी थानान्तर्गत ऊंचापुल इलाके में रविवार देर रात एक कार पलट गई। कार सवार युवक नशे में धुत थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें किसी तरह निकाला और गाड़ी को सीधा किया। युवकों ने बेशर्मी की हद पार करते हुए पास की दुकान से शराब खरीदी, गाड़ी के पास आकर गटकी और फिर गंतव्य के लिए चले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


ऊंचापुल चौराहे पर कुछ दिन पहले ही प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण को तोड़ा था। इसके बाद सड़क का निर्माण भी कराया। नई सड़क पुरानी सड़क से काफी ऊंची है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार रविवार देर रात चौफुला की तरफ से आ रही कार नई सड़क से पुरानी सड़क पर पलट गई। राहगीरों ने सभी को निकालकर कार को सीधा किया। कार सवार लोग नशे में धुत थे। लोगों ने बताया कि कार सवार पर्यटकों ने घटनास्थल पर शराब की एक बोतल खरीदकर पी और चले गए। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक युवक जा चुके थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही सड़क निर्माण को लेकर संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाएगा ताकि भविष्य में हादसों पर रोक लग सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed