{"_id":"65e0df68e2b0d7eed9005069","slug":"drunk-tourist-keeps-driving-car-on-mall-road-creates-panic-among-pedestrians-nainital-news-c-238-1-shld1020-103357-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नशे में सैलानी माल रोड पर दौड़ाता रहा कार, राहगीरों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नशे में सैलानी माल रोड पर दौड़ाता रहा कार, राहगीरों में खलबली
Fri, 01 Mar 2024 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नशे में धुत धुत हरियाणा के पर्यटक ने लोअर माल रोड पर तेज रफ्तार कार दौड़ा दी जिससे सड़क पर घूम रहे राहगीरों और अन्य सैलानियों में खलबली मच गई। इस दौरान कई जगह कार अन्य वाहनों से टकराने से बची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक फरार हो गया।
बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे हरियाणा नंबर की एक कार लोअर माल रोड पर चुंगी पर आई तो टोलकर्मी चुंगी वसूलने पहुंचा। इस पर पर्यटक तेज रफ्तार में कार लेकर मल्लीताल को रवाना हो गया। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि मौके से गुजर रहे दोपहिया वाहन भी कार से टकराने से बाल बाल बचे। लगभग 15 मिनट बाद कार अपर माल रोड से होते हुए वापस फिर से चुंगी पर पहुंच गई। इस बार चुंगी कर्मियों ने किसी तरह कार को रोक लिया। बताते हैं कि कार चालक नशे में होने से जवाब देने की स्थिति में नहीं था। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पर्यटक माल रोड पर कार दौड़ाते हुए फरार हो गया। एसओ रमेश सिंह बोरा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद संबंधित कार की खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला।