{"_id":"68e42efd81413a32d70e41e8","slug":"drunk-tourist-drives-car-in-wrong-direction-police-seize-it-nainital-news-c-238-1-shld1020-119100-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नशे में पर्यटक ने गलत दिशा में चलाई कार, पुलिस ने की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नशे में पर्यटक ने गलत दिशा में चलाई कार, पुलिस ने की सीज
Tue, 07 Oct 2025 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। यूपी के शाहजहांपुर से नैनीताल घूमने आए पर्यटक को शराब पीकर गलत दिशा में कार चलाना महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव की धारा में कार्रवाई करते हुए कार सीज कर दी है।
शाहजहांपुर निवासी पर्यटक अनिकेत तिवारी अपनी कार से नैनीताल घूमने आया था। मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड के पास उसने अपनी कार गलत दिशा से वन वे में बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने कार को रोक लिया। नशे में होने पर पुलिस ने पर्यटक का मेडिकल कराया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। टीएसआई कमल किशोर ने बताया कि अनिकेत तिवारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया है।