फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drunk ex-serviceman beats wife to death

नशे में धुत पूर्व फौजी ने पत्नी को पीटकर मार डाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Drunk ex-serviceman beats wife to death
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के मल्ला के घरता गांव में शराब के नशे में धुत्त पूर्व फौजी ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से भाग गया। राजस्व पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

पटवारी मोहम्मद शकील अहमद ने बताया कि शुक्रवार की रात उन्हें सूचना मिली थी कि पूर्व फौजी सतीश पुरी ने नशे में अपनी पत्नी बसंती देवी (33) की पीटकर हत्या कर दी है। शनिवार सुबह राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बताया कि पिटाई से बसंती देवी की मौत घर पर ही हो गई थी। बसंती के मायके वालों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने सतीश पुरी के खिलाफ धारा 302 में मामला दर्ज किया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पटवारी ने बसंती के परिजनों के हवाले से बताया कि वर्ष 2008 में सतीश पुरी से बसंती का विवाह हुआ था। मायके वालों का आरोप है कि सतीश अक्सर बंसती से मारपीट करता रहता था। वह शराब का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed