फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drunk driving proves costly for Delhi tourists

Nainital News: दिल्ली के पर्यटकों को नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Drunk driving proves costly for Delhi tourists
नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में दिल्ली के पर्यटकों को शराब के नशे में वाहन दौड़ाना व हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने चार पर्यटकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात ज्योलीकोट क्षेत्र में चौकी इंचार्ज श्याम बोरा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान वाहन संख्या डीएल 8सीएजी 4140 में सवार लोगों द्वारा उपद्रव किया जा रहा था। वाहन की चेकिंग करने पर चालक समेत सवार अन्य तीन लोग नशे में प्रतीत हुए। पूछताछ करने पर हुड़दंग काटने लगे। इस पर पुलिस चारों को बीडी पांडे अस्पताल मेडिकल के लिए ले आई। मेडिकल में शराब की पुष्टि होने पर पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने पर दिल्ली निवासी चालक विशाल के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किया गया। साथ ही वाहन में सवार अन्य तीन लोगों अरुण कुमार,करन व विशाल के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed