फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drivers, operators and technical personnel will get incentive amount

Nainital News: चालक, परिचालक और तकनीकी कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Tue, 14 Nov 2023 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 14 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Drivers, operators and technical personnel will get incentive amount
नैनीताल। उत्तराखंड परिवहन निगम त्योहारी सीजन को देखते हुए अतिरिक्त बस के संचालन के साथ ही बस के अधिक फेरे लगवा रहा है, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही निगम ने तय किया है कि त्योहारी सीजन के दौरान चालक, परिचालक व तकनीकी कर्मी 11 दिन तक पूरी ड्यूटी करेंगे तो उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मियों को दिवाली में पूरी ड्यूटी करने पर निगम ने इस बार प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। भवाली डिपो इंचार्ज जीवन कुमार ने बताया कि पांच से 15 नवंबर तक 11 दिन तक ड्यूटी करने वाले चालक, परिचालकों, तकनीकी कर्मियों को 1500 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यशालाओं में काम कर रहे कर्मियों को 11 दिन ड्यूटी करने पर एक हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं मैदानी क्षेत्रों में एक दिन में 250 किमी व 11 दिन में 2750 किमी संचालन करने वाले चालक-परिचालकों को 1500 रुपए दिए जाएंगे। दिवाली के समय 11 से 15 नवंबर तक 1850 मिश्रित मार्गों में संचालन करने वाले कर्मियों को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed