फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Driver of bus attached to Kendriya Vidyalaya found drunk, challaned

Nainital News: शराब के नशे में मिला केंद्रीय विद्यालय में लगी बस का चालक, चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Driver of bus attached to Kendriya Vidyalaya found drunk, challaned

विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन विभाग की 11 टीमों ने सोमवार को एक साथ जिले के कई स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। शहर में केंद्रीय विद्यालय के लिए चलने वाली बस के चालक की जांच हुई तो उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। शहर में ही राजस्थान की एक सरकारी बस का परमिट न होने पर चालान किया गया। टीमों ने 273 वाहनों के चालान किए जबकि 17 को विभिन्न थाना और चौकियों में सीज कर खड़ा किया।
आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया कि तीन टीमों को हल्द्वानी शहर के तीन हिस्सों में चेकिंग के लिए उतारा गया था। पहली टीम तिकोनिया, ठंडी सड़क, रोडवेज स्टेशन, मिनी स्टेडियम, सरस मार्केट और महिला अस्पताल तक चेकिंग की। इस टीम को केंद्रीय विद्यालय की एक बस दिखी। वाहन चलाने के तरीके से चालक पर शक हुआ। उसकी जांच टीम ने अल्कोमीटर से की तो चालक प्रकाश चंद्र के शराब पीने की पुष्टि हुई। चालक को हल्द्वानी कोतवाली के सुपुर्द किया गया। वाहन स्वामी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सिंधी चौराहा देवल चौड़, बरेली रोड, एसटीएच की तरफ चेकिंग करने वाली टीम को राजस्थान की सरकारी बस दिखी। इसे रोका गया और परमिट मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। बस का टैक्स भी उत्तराखंड में नहीं जमा था। इसी प्रकार टीम ने एक व्यवसायिक वाहन और एक स्कूटी चालक को भी शराब के नशे में पकड़ा। इन दोनों को भी पुलिस को सौंपा गया। टीमों ने 273 चालान और 17 वाहनों को सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed